जौनपुर: महिला ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार, पति से शराब पिलाकर जमीन कब्जाने की साजिश का आरोप
पचहटियां निवासी किशुना देवी ने शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके पति शिव उजागिर, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ और शराब के आदी हैं, से उनके गांव का एक व्यक्ति जमीन अपने नाम कराने की साजिश रच रहा है