जौनपुर: नेताजी के बताए रास्ते पर चलकर 2027 में बनाएंगे पीडीए सरकार: राकेश मौर्य
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाजनों ने लिया संकल्प समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि सादगीपूर्वक सदर चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे मनाई गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी