सिवनी: लखनादौन की राना सोसायटी पर FIR की मांग, अमानत राशि वापस न मिलने का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंपा
Seoni, Seoni | Sep 30, 2026 सिवनी के लखनादौन अंतर्गत राना क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के खाताधारकों ने जमा राशि वापस नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए बुधवार को सिवनी एसपी कार्यालय पहुंच कर सिवनी एसपी से संचालकों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक सहकारिता विभाग की जांच में “अमानत में खयानत” का उल्लेख किया गया है। लेकिन इसके बाद कार्रवाई नही हुई।