झांसी: युवाओं को स्वरोजगार लगाने में बैंक करें सहयोग, अनावश्यक आवेदनों को न रखें लंबित: जिलाधिकारी
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 विकास भवन सभागार में बैंकों की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि सभी बैंक शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में बैंकों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया।।