झांसी: भारत गौरव यात्रा पर्यटक ट्रेन देश के 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराएगी, 11 अप्रैल से होगा ट्रेन का संचालन
Jhansi, Jhansi | Mar 20, 2025 इंडियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कार्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) 11 रात एवं 12 दिन के पैकेज पर 11 अप्रैल से भारत गौरव यात्रा पर्यटक ट्रेन का संचालन करेगी। यह ट्रेन मुसाफिरों को देश के 7 ज्योतिर्लिंग की यात्रा कराकर 22 अप्रैल को वापस लाएगी। तीन श्रेणियों में मुसाफिरों को डीलक्स होटल के एसी/नॉन एसी ठहरने व भ्रमण के साथ नाश्ता-भोजन की व्यवस्था कराई जाएगी।