Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

डिंडौरी: कबीर आश्रम डिंडौरी में गुरु पूर्णिमा पर पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया

Dindori, Dindori | Nov 5, 2025
डिंडौरी जिले के कबीर आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु नानक देव जी की विशेष पूजा पाठ करते हुए बुधवार शाम लगभग 4:00 बजे गुरु वंदना का आयोजन किया गया जहां सभी गुरु भक्तो ने गुरु पाठ करते हुए धर्म लाभ उठाया । दरअसल गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु वंदना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया।

MORE NEWS

पेपर लीक के खिलाफ डिंडोरी में NSUI का कैंडल मार्च, दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि

युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की उठाई मांग

डिंडोरी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेतृत्व में डिंडोरी में पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्यायपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई।

कैंडल मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना था कि कठिन परिश्रम के बावजूद यदि परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो इससे छात्रों का मनोबल टूटता है और व्यवस्था पर विश्वास भी कमजोर होता है।

NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि यह मार्च केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही की मांग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुट आवाज से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

मार्च के दौरान छात्रों ने दिवंगत अभ्यर्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल जलाकर निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया।

#NSUI #Dindori #CandleMarch #JusticeForStudents #PaperLeak #ExamReforms #StudentsVoice #YouthPower #Education #MadhyaPradesh #HindiNews #BreakingNews #JansamparkDigital #ViralNews #StudentProtest

पेपर लीक के खिलाफ डिंडोरी में NSUI का कैंडल मार्च, दिवंगत छात्रों को दी श्रद्धांजलि युवाओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की उठाई मांग डिंडोरी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के नेतृत्व में डिंडोरी में पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्यायपूर्ण और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। कैंडल मार्च के दौरान प्रतिभागियों ने कहा कि वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली की घटनाओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। उनका कहना था कि कठिन परिश्रम के बावजूद यदि परीक्षाओं की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं, तो इससे छात्रों का मनोबल टूटता है और व्यवस्था पर विश्वास भी कमजोर होता है। NSUI पदाधिकारियों ने कहा कि यह मार्च केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली में सुधार और जवाबदेही की मांग का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवाओं की एकजुट आवाज से परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है। मार्च के दौरान छात्रों ने दिवंगत अभ्यर्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, NSUI पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रतिभागियों ने शांतिपूर्ण तरीके से कैंडल जलाकर निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली और युवाओं के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। #NSUI #Dindori #CandleMarch #JusticeForStudents #PaperLeak #ExamReforms #StudentsVoice #YouthPower #Education #MadhyaPradesh #HindiNews #BreakingNews #JansamparkDigital #ViralNews #StudentProtest

Dindori, Dindori | Jul 25, 2026

*नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत 29 जनजागरूकता कार्यक्रम, 30 हजार से अधिक नागरिक हुए जागरूक* 

 *नशे के विरुद्ध जनआंदोलन को मिली गति, जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान* 

         पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिलेभर में 29 जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।

         अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, साप्ताहिक बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।

        इस अवसर पर जनजागरूकता रैलियां निकाली गईं, सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा जनसंवाद, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरण के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। एलईडी स्क्रीन, एडवर्टाइजिंग बोर्ड तथा कचरा संग्रहण वाहनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विद्यालयों एवं ग्राम सभाओं में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई।

          अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धर्मेन्द्र सिंह, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री पुरुषोत्तम मरावी, एसडीओपी डिण्डौरी श्री सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर नागरिकों से नशे के विरुद्ध सामूहिक जनआंदोलन को सशक्त बनाने की अपील की।

       अभियान के माध्यम से जिलेभर में लगभग 30,420 नागरिकों को नशामुक्ति का संदेश देकर जागरूक किया गया। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

#SayNoToDrugs 
#NasheSeDuriHaiJaruri2_0
 #NashamuktMP
#DindoriPolice 
#jansampark 
#dindori 
#spdindori
#collectordindori

*नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के तहत 29 जनजागरूकता कार्यक्रम, 30 हजार से अधिक नागरिक हुए जागरूक* *नशे के विरुद्ध जनआंदोलन को मिली गति, जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता अभियान* पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे के मार्गदर्शन में संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिलेभर में 29 जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, ग्राम पंचायतों, शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों, साप्ताहिक बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। इस अवसर पर जनजागरूकता रैलियां निकाली गईं, सामूहिक शपथ दिलाई गई तथा जनसंवाद, पोस्टर एवं पम्पलेट वितरण के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। एलईडी स्क्रीन, एडवर्टाइजिंग बोर्ड तथा कचरा संग्रहण वाहनों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी नशामुक्ति संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। विद्यालयों एवं ग्राम सभाओं में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणजनों को नशे से होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही वाहन चालकों को नशे की अवस्था में वाहन नहीं चलाने की समझाइश भी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा धर्मेन्द्र सिंह, डीएसपी महिला सुरक्षा श्री पुरुषोत्तम मरावी, एसडीओपी डिण्डौरी श्री सतीश द्विवेदी, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर नागरिकों से नशे के विरुद्ध सामूहिक जनआंदोलन को सशक्त बनाने की अपील की। अभियान के माध्यम से जिलेभर में लगभग 30,420 नागरिकों को नशामुक्ति का संदेश देकर जागरूक किया गया। जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। #SayNoToDrugs #NasheSeDuriHaiJaruri2_0 #NashamuktMP #DindoriPolice #jansampark #dindori #spdindori #collectordindori

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

New update 

डिंडौरी जिला अस्पताल के चर्चित मामले में नया मोड़। इलाज कराने वाले मरीज ने कहा कि उसे मिनरल वॉटर की ड्रिप नहीं चढ़ाई गई, बल्कि पेट साफ करने की प्रक्रिया में मिनरल वॉटर का उपयोग किया गया। मामले की जांच प्रशासन द्वारा जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। 

#Dindori #DistrictHospital #MadhyaPradesh #HealthNews #BreakingNews #Halchal24News #FactCheck #LatestNews

New update डिंडौरी जिला अस्पताल के चर्चित मामले में नया मोड़। इलाज कराने वाले मरीज ने कहा कि उसे मिनरल वॉटर की ड्रिप नहीं चढ़ाई गई, बल्कि पेट साफ करने की प्रक्रिया में मिनरल वॉटर का उपयोग किया गया। मामले की जांच प्रशासन द्वारा जारी है और अंतिम निष्कर्ष जांच रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। #Dindori #DistrictHospital #MadhyaPradesh #HealthNews #BreakingNews #Halchal24News #FactCheck #LatestNews

Dindori, Dindori | Jul 25, 2026

मिनरल वाटर से इलाज मामले में बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, CMHO समेत तीन अधिकारियों को नोटिस

डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज के इलाज के दौरान कथित रूप से सलाइन की जगह मिनरल वाटर की बोतल का उपयोग किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नर्सिंग ऑफिसर भावना चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी और मेडिकल ऑफिसर डॉ. भरत कुमार संत को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 अगस्त तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है तथा अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

#Halchal24News #BreakingNews #Dindori #DistrictHospital #MedicalNegligence #HealthDepartment #CMHO #CollectorAction #MadhyaPradesh #HospitalNews #PublicHealth #LatestNews #MPNews #Healthcare #ViralNews

मिनरल वाटर से इलाज मामले में बड़ी कार्रवाई, नर्सिंग ऑफिसर निलंबित, CMHO समेत तीन अधिकारियों को नोटिस डिंडौरी जिला अस्पताल में मरीज के इलाज के दौरान कथित रूप से सलाइन की जगह मिनरल वाटर की बोतल का उपयोग किए जाने के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। प्रारंभिक जांच में प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर नर्सिंग ऑफिसर भावना चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय, सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी और मेडिकल ऑफिसर डॉ. भरत कुमार संत को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 अगस्त तक जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने स्पष्ट किया है कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है तथा अधिकारियों के जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की निगाहें जांच रिपोर्ट और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं। #Halchal24News #BreakingNews #Dindori #DistrictHospital #MedicalNegligence #HealthDepartment #CMHO #CollectorAction #MadhyaPradesh #HospitalNews #PublicHealth #LatestNews #MPNews #Healthcare #ViralNews

Dindori, Dindori | Jul 25, 2026

*जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं स्वच्छता सेवाओं में सुधार पर दिया गया जोर* 

        जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिण्डौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य, जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी तथा सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।
बैठक में सभी विभागों द्वारा पिछली सामान्य सभा की बैठक के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया, जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के कार्यों में गुणवत्ता एवं गति लाने पर बल दिया। विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में VB-G RAM G योजना की जानकारी साझा की गई। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते ने ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कचरा वाहन उपलब्ध कराने हेतु जनप्रतिनिधियों से सहयोग एवं पहल करने की अपील की।
#Dindori #ZilaPanchayat #DevelopmentReview #GoodGovernance  #HealthServices  #PowerSupply | #Cleanliness | #SolidWasteManagement2026 | #RuralDevelopment #PublicAwareness #jansampark

*जिला पंचायत सामान्य सभा में विकास कार्यों की समीक्षा, स्वास्थ्य, बिजली एवं स्वच्छता सेवाओं में सुधार पर दिया गया जोर* जिला पंचायत सभाकक्ष में शुक्रवार को माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत डिण्डौरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू व्यौहार, जिला पंचायत सदस्य, जिले की सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी तथा सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में सभी विभागों द्वारा पिछली सामान्य सभा की बैठक के पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए गए तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गया। विभाग प्रमुखों ने अपने-अपने विभाग के कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया, जिस पर जनप्रतिनिधियों द्वारा विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के कार्यों में गुणवत्ता एवं गति लाने पर बल दिया। विशेष रूप से स्वास्थ्य एवं विद्युत विभाग को आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। बैठक में VB-G RAM G योजना की जानकारी साझा की गई। साथ ही माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन, व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री रूदेश परस्ते ने ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कचरा वाहन उपलब्ध कराने हेतु जनप्रतिनिधियों से सहयोग एवं पहल करने की अपील की। #Dindori #ZilaPanchayat #DevelopmentReview #GoodGovernance #HealthServices #PowerSupply | #Cleanliness | #SolidWasteManagement2026 | #RuralDevelopment #PublicAwareness #jansampark

Dindori, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

डिंडौरी: कबीर आश्रम डिंडौरी में गुरु पूर्णिमा पर पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया - Dindori News