मऊरानीपुर: मऊरानीपुर से युवक लापता, मां को फोन कर कहा- मम्मी मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे
झांसी के मऊरानीपुर में युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। मां उर्मिला का आरोप है कि उनका बेटा कमलेश काम और मजदूरी दिलाने के बहाने एक व्यक्ति के साथ गया था। 4 नवंबर की सुबह अनजान नंबर से फोन कर बेटे ने रोते हुए कहा, 'मम्मी मुझे बचा लो, ये लोग मुझे मार डालेंगे।' इसके बाद फोन कट गया। मां ने मऊरानीपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की