किशनगंज: उड़द की फसल में फलाव कम आने से किसान चिंतित
किशनगंज क्षेत्र में इस बार उड़द की फसल में फलाव कम आने से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि फसल की अच्छी बढ़वार होने के बावजूद पौधों में अपेक्षा के अनुसार फलियां नहीं लग रही हैं। इससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। कई किसानों ने बताया कि मौसम में बार-बार बदलाव और बारिश के कारण भी फसल पर असर पड़ा है।