सिमडेगा: सामटोली रोड के लिए 1.76 करोड़ की मंजूरी
सिमडेगा: शुक्रवार 9 बजे विधायक भूषण बाड़ा के प्रयास से सामटोली रोड के सुदृढ़ीकरण के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग ने 1 करोड़ 76 लाख 25 हजार 200 रुपये की तकनीकी स्वीकृति दी है। विधायक ने बताया कि 12 जुलाई को मंत्री को अनुशंसा भेजने और शुक्रवार को रांची में लगातार पैरवी के बाद मंजूरी मिली। सड़क बनने से हजारों छात्रों, श्रद्धालुओं व आम लोगों को राहत मिलेगी।