सरधना: रसूलपुर जाहिद गांव में अवैध मिट्टी और बालू खनन नहीं रुक रहा, अधिकारियों को की गई शिकायत, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप
सरधना सर्किल क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद क्षेत्र में अवैध रूप से दिन रात युद्ध स्तर पर खनन किया जा रहा हैं । जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन के साथ ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। जब पुलिस को शिकायत के बाद कारवाही नहीं की तो ग्रामीणों ने क्षेत्रीय खनन अधिकारी मेरठ को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।