प्रेस विज्ञप्ति
ओबीसी महासभा की बैठक संपन्न
20 जुलाई को विधानसभा का करेगी घेराव
छिंदवाड़ा: ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा ने बताया कि महासभा द्वारा आज 12 जुलाई दिन रविवार को स्थानीय काफी हाउस छिंदवाड़ा में पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई । जिसमें आगामी 20 जुलाई को मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को 27 प्रतिशत करने और 13 प्रतिशत होल्ड पदों को तत्काल बहाल करने (अनहोल्ड) की मांग को लेकर ओबीसी महासभा और विभिन्न संगठनों द्वारा 20 जुलाई को भोपाल में विधानसभा घेराव का ऐलान किया गया है। इस आंदोलन में हजारों की संख्या में चयनित अभ्यर्थी और बेरोजगार युवा शामिल होंगे । आज संपन्न हुई बैठक में आगामी विधानसभा घेराव की तैयारी को लेकर के विचार विमर्श किया साथ ओबीसी समाज एवं संगठन के लोगों से अपील की गई कि अधिक से अधिक जनसंख्या में उपस्थित होकर अपने हर अधिकार की आवाज को बुलंद करें । इस अवसर पर ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा जिला संगठन प्रमुख अरविंद यादव, बलवान सिंह वंदेवार, रंजीत रविकर रविंद्र यादव ,अनुज वानखेडे नंदू यदुवंशी कुंज बिहारी पाटसकर, मनोज चोरे, अल्केश अलोन कर, बेबी चंद विश्वकर्मा सही 13 प्रतिशत होल अभ्यर्थी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
सादर प्रकाशनार्थ
दिनांक: 12.07.202 लोधी विपिन वर्मा