मऊ में दीपावली के अवसर पर जिला आकांक्षा समिति की अध्यक्ष एवं जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की पत्नी रविंदर कौर सैनी ने राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर) पहुंचकर निरुद्ध किशोरों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे 127 किशोरों को मिठाई और फल वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही किशोरों से संवाद कर उन्हें सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने और बेहतर भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर किशोरों ने स्वागत गीत और भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में जिला आकांक्षा समिति की सदस्य जागृति सिंह, जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया और उप जिलाधिकारी कुंवर सचिन सिंह भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से किशोरों को अपनत्व, नई उम्मीद और सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया।