बच्चों के साथ एसपी ने मनाई दीपावली, मिठाइयां बांटकर और पटाखे जलाकर साझा की खुशियां
मऊ। दीपावली के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बच्चों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ पटाखे जलाकर दीपावली मनाई। एसपी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान ने इस आयोजन को खास बना दिया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रेम, सौहार्द, आपसी भाईचारे और खुशियां बांटने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां साझा करने में है।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मऊ पुलिस की ओर से समस्त जनपदवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।