चंदौसी: चंदौसी मेला गणेश चौथ का एएसपी कुलदीप सिंह ने किया निरीक्षण, कमेटी के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा
चंदौसी में सीता आश्रम रोड स्थित प्रसिद्ध मेला गणेश चौथ की तैयारियों का शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने निरीक्षण किया। एएसपी ने मेला कमेटी के पदाधिकारियों से सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों पर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन एएसपी ने दिया। इसके साथ ही निर्माण हो रहे झांकियां का निरीक्षण किया