मंडला: आप ने मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों का किया सम्मान, लेबर चौक पर पोहा-चाय बांटा
Mandla, Mandla | May 1, 2026 आम आदमी पार्टी मंडला ने 01 मई को 10 बजे मजदूर दिवस के अवसर पर चौपाटी के सामने स्थित लेबर चौक में श्रमिकों को पोहा और चाय वितरित कर सम्मानित किया। पार्टी ने राष्ट्र निर्माण में उनके अहम योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष पंकज सोनी ने कहा कि मजदूर देश की प्रगति की रीढ़ हैं।