Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
yamunanagarcitynews
1
बिना चाबी के चोरो ने खोला कार का दरवाजा शास्त्री कॉलोनी के लोग परेशान
Jagadhri, Yamuna Nagar
| Dec 4, 2025
MORE NEWS
राष्ट्रीय कदम समाचार पत्र.....
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026
यमुनानगर, 23 जून- जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार ने बताया कि नियंत्रित क्षेत्र छप्पर मंसूरपुर-मुस्तफाबाद (सरस्वती नगर) में पड़ने वाले राजस्व संपदा मौजा सबलपुर, तहसील सरस्वती नगर, जिला यमुनानगर में एक अनाधिकृत कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी/निर्माणों के विरुद्ध जिला प्रशासन की सहायता से तोडऩे की कार्यवाही की गई। उपायुक्त प्रीति के आदेशानुसार कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार राजेश कुमार अपने स्टाफ सागर, कनिष्ठ अभियंता और डॉ. विशाल सैनी, एएमओ, आयुष विभाग यमुनानगर जो कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डयूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नियुक्त किए गए थे, थाना प्रबंधक, थाना छप्पर अपने दल-बल सहित तोड़-फोड़ के दौरान मौके पर उपस्थित रहे। इस दौरान जिला नगर योजनाकार, यमुनानगर द्वारा इस अवैध कालोनी में जिसका क्षेत्रफल लगभग 2 एकड़ में बनी कच्ची सड़कों के जाल को तोड़ा गया जिला नगर योजनाकार ने बताया कि चूककर्ताओं को नियंत्रित क्षेत्र 41 ऑफ 1963 के तहत नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे तथा चूककर्ताओं द्वारा विभागीय आदेशों की पालना नहीं की गई तथा भू-मालिकों आदि द्वारा अवैध कॉलोनी व निर्माण की स्थापना करने से पहले आवश्यक अनुमति नहीं लेने के कारण इस अवैध कॉलोनी/निर्माण पर तोड़-फोड़ की कार्यवाही की गई। जिला नगर योजनाकार अधिकारी राजेश कुमार ने आमजन से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी अवैध कॉलोनी/निर्माण में कोई भी प्लाट आदि की खरीद फरोख्त न करें। यदि फिर भी कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी/निर्माण करता हुआ पाया गया तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा तथा जिला प्रशासन द्वारा उसके विरूद्ध भविष्य में भी नियमानुसार कार्यवाही जारी रहेगी।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026
युवाओं के मुद्दों पर आर्यन गुर्जर ने रखी अपनी बात जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर जी के कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में NSUI जिला अध्यक्ष आर्यन गुर्जर ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान युवाओं की समस्याओं, उनके अधिकारों और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। 📺 देखिए पूरी खबर राष्ट्रीय कदम न्यूज़ पर।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026
📰 युवाओं के मुद्दों को लेकर नरपाल सिंह गुर्जर जी ने की प्रेस वार्ता जिला कांग्रेस कमेटी यमुनानगर ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर जी ने आज अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान कोटा, राजस्थान में आयोजित राहुल गांधी जी की युवा संवाद रैली से जुड़ी वीडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। प्रेस वार्ता में युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, उनकी समस्याओं और भविष्य की दिशा को लेकर चर्चा की गई। 📺 देखिए पूरी खबर राष्ट्रीय कदम न्यूज़ पर।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026
70 से अधिक अनियमित कॉलोनियां होंगी नियमित, विकास कार्यों का खुलेगा रास्ता 1996 की अधिसूचना में हुई त्रुटि सुधरेगी, संपत्ति रिकॉर्ड एनडीसी पोर्टल से होंगे एकीकृत मंत्रिमंडल की बैठक में कॉलोनियों को नियमित करने की मिली मंजूरी, पार्षदों व शहरवासियों ने मेयर का किया धन्यवाद यमुनानगर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में यमुनानगर एवं जगाधरी क्षेत्र की वर्ष 1996 के सर्वेक्षण के दौरान अनियमित रह गई 70 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी प्रदान की गई है। उस समय जारी अधिसूचना में तकनीकी त्रुटि के कारण कॉलोनियों के बजाय उनमें बने भवनों को नियमित कर दिया गया था, जिससे कॉलोनियां अनियमित बनी रहीं। अब कॉलोनियों को नियमित करने की मंजूरी मिलने से इन क्षेत्रों में विकास कार्यों का मार्ग प्रशस्त होगा। कॉलोनियों के नियमित होने की मंजूरी मिलने पर कुछ पार्षदों व शहरवासियों ने मेयर सुमन बहमनी से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। दरअसल, इस मामले का संज्ञान मिलने पर मेयर सुमन बहमनी ने इस प्रस्ताव को नगर निगम सदन की बैठक में प्रमुखता से उठाया था। साथ ही उन्होंने विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री तथा संबंधित अधिकारियों से भी इस संबंध में बातचीत की थी। सोमवार को हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में यह मुद्दा उठाया गया, जिसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रोफेसर कॉलोनी पार्ट-2, छोटा मॉडल टाउन, लाल द्वारा रोड सहित 70 से अधिक कॉलोनियों को नियमित करने का निर्णय लिया। इन कॉलोनियों के अनियमित होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे। स्पष्ट सीमांकन न होने से प्रॉपर्टी आईडी को एनडीसी पोर्टल से नहीं जोड़ा जा सका था, जिससे भवन नक्शों की स्वीकृति तथा संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में भी कठिनाइयां आ रही थीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए कैबिनेट ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को नगर निगम यमुनानगर में एक समिति गठित करने के निर्देश जारी करने की मंजूरी दी है। समिति की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त करेंगे। इसमें मुख्य नगर योजनाकार अथवा जिला नगर योजनाकार, मुख्य अभियंता अथवा अधीक्षक अभियंता, अतिरिक्त नगर आयुक्त, कार्यकारी अधिकारी, मेयर द्वारा नामित सदस्य, कार्यकारी अभियंता, राजस्व अधिकारी तथा क्षेत्रीय कराधान अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल होंगे। यह समिति उन कॉलोनियों की पहचान करेगी, जहां 26 सितंबर 2013 से पहले धारा 203-ए के तहत भवनों को नियमित किया गया था और जिनकी अधिसूचना राजपत्र या सरकारी आदेशों के माध्यम से जारी की गई थी। ऐसी कॉलोनियों के लिए न तो खसरा नंबरों का विवरण उपलब्ध है और न ही स्वीकृत लेआउट प्लान। समिति इन कॉलोनियों की बाहरी सीमाएं निर्धारित कर प्रस्ताव तैयार करेगी, जिससे संपत्ति रिकॉर्ड को एनडीसी पोर्टल से जोड़ा जा सकेगा और सुनियोजित विकास सुनिश्चित होगा। कैबिनेट ने विकास शुल्क (डेवलपमेंट चार्ज) के भुगतान संबंधी प्रावधानों को भी मंजूरी दी है। जिन संपत्ति मालिकों ने वर्ष 1996 में कॉलोनी की अधिसूचना की तिथि या उससे पहले भवन निर्माण कराया था, लेकिन विकास शुल्क जमा नहीं कराया था, उन्हें उस समय लागू शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, जिन्होंने पहले ही विकास शुल्क जमा कर दिया है, उन्हें शुल्क छूट प्राप्त करने के लिए भुगतान संबंधी प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jun 23, 2026
बिना चाबी के चोरो ने खोला कार का दरवाजा शास्त्री कॉलोनी के लोग परेशान - Jagadhri News