बरहेट: भैरोढाब गांव में मनाई गई भीमराव अंबेडकर जी की जयंती
मंगलवार को भैरोढाब गांव में संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती ग्रामीणों ने मनाई इस अवसर पर वहां उपस्थित लोगों को गांव के ही खगेन दास ने संबोधित करते हुए अंबेडकर जी की जयंती की संक्षिप्त जानकारी दी। इस मौके पर मुख्य रूप से गांव के धीरू दस लक्ष्मण दास संदीप रविदास सूरज रविदास जीतू रविदास मधु दास उत्तम गणेश सहित अन्य मौजूद रहे।