फतुहा: फतुहा प्रखंड सभागार में नगर परिषद सशक्त स्थाई समिति का चुनाव संपन्न
Fatwah, Patna | May 30, 2026 फतुहा प्रखंड सभागार में नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। निर्वाचित पदाधिकारी सह एसडीएम पटना सिटी सत्यम सहाय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ है। समिति के चुने गए सदस्यों में वार्ड पार्षद संतोष कुमार चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद सुजाता देवी और वार्ड पार्षद संजय कुमार उर्फ संजू यादव हैं। सबों को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौपा गया है।