श्योपुर: शहर सहित अंचल भर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की रही धूम, कई स्थानों पर हुए भंडारे
श्योपुर। गुरू पूर्णिमा पर्व गुरूवार को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक आस्था और धूमधाम के साथ मनाया गया, इस अवसर पर शहर सहित अंचलभर में गुरू आश्रमों पर हजारों की संख्या में अनुयायी जुटे और उन्होंने अपने गुरू की चरण वंदना कर उनके प्रति अगाध श्रृद्धा प्रकट की।