श्योपुर: मानपुर: सीप नदी में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शव, मानपुर थाने में मर्ग कायम
श्योपुर। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीप नदी के रपटे पर बुधवार की शाम 5 बजे करीब एक युवक नहाते वक्त अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिसका देर रात्रि तक चले रेस्क्यू ऑपरेशनमें शव बरामद ना होने के बाद गुरूवार को सुबह 8 बजे नदी से शव बरामद हो गया है।