मंडला: गेहूं खरीदी में देरी के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौंपा ज्ञापन, किसानों की समस्याओं पर जताई नाराजगी
Mandla, Mandla | Apr 13, 2026 मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी में हो रही लगातार देरी, किसानों पर बढ़ते कर्ज के दबाव, डिफॉल्टर घोषित किए जाने तथा फसल का उचित मूल्य न मिलने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी एवं किसान कांग्रेस ने सोमवार दो बजे राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसान कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश सिंह ठाकुर ने किसानों की वर्तमान स्थिति को अत्यंत गंभीर है।