गढ़बोर: खेत में काम कर रही युवती को सांप ने डसा, चारभुजा थाना में दर्ज हुआ मर्ग, पुलिस जांच जारी
खेत में काम कर रही युवती को सांप ने डसा, चारभुजा थाना में दर्ज हूवा मर्ग, पुलिस जांच जारी। चारभुजा थाना क्षेत्र के खेत में फसल की रखवाली कर रही एक युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, लांबोड़ी निवासी भैरूसिंह राजपूत ने थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री अपने खेत में फसल की रखवाली कर रही थी।