गढ़बोर: टाडावाडा सोलंकियान गांव में एक घर से चोरों ने नकदी व लाखों के आभूषण किए चोरी
चारभुजा क्षेत्र में चोरों का आतंक: टाडावाडा सोलंकियां में घर से नगदी और लाखों के आभूषण चोरी। चारभुजा क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया और लाखों के सामान पर हाथ साफ किया। यह घटना राजसमंद जिले के चारभुजा क्षेत्र के टाडावाडा सोलंकियां गांव की है। अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया।