गढ़बोर: राजसमंद के देसूरी नाल में ट्रेलर फंसा, आवागमन बाधित, बड़ा हादसा टला
राजसमंद के देसूरी नाल में ट्रेलर फँसा, आवागमन बाधित, बड़ा हादसा टला। राजसमंद के देसूरी नाल में एक बार फिर सड़क हादसा हुआ है। देसूरी की नाल, जो आए दिन हादसों का गवाह बनती रहती है, आज एक बार फिर चर्चा में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज एक मार्बल ब्लॉक से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचो-बीच फंस गया, जिसके कारण देसूरी नाल में आवागमन पूरी तरह से ठप।