गढ़बोर: चारभुजा के धोला को ओढ़ गांव में 33 KV की लाइन टूटने से खेत में कार्य कर रहे किसान की हुई मौत
चारभुजा के धोला को ओढ़ गांव में 33 KV की लाइन टूटी, खेत में कार्य कर रहे किसान की दर्दनाक मौत। राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र के धोला की ओड़ गांव में अजमेर विद्युत वितरण निगम की 33 केवी लाइन का तार टूटकर एक खेत में गिर गया। सुबह अपने खेत में मिर्ची तोड़ने गए किसान गोपा सिंह इस टूटे हुए तार की चपेट में आ गए, जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत।