गढ़बोर: देसूरी की नाल में ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पंजाब मोड़ पर एक चट्टान से टकराया, बड़ा हादसा टला
राजसमंद के देसूरी की नाल में ट्रक का ब्रेक फेल, बड़ा हादसा टला। राजसमंद के देसूरी में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण वह अनियंत्रित होकर पंजाब मोड़ पर एक चट्टान से जा टकराया, जिससे गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. गनीमत रही कि हादसे के वक्त सामने कोई वाहन नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।