भिखारीपुर में बिजली के निजीकरण के विरोध में हुआ प्रदर्शन
Sadar, Varanasi | Jan 10, 2025 विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर शुक्रवार शाम 6 बजे प्रदेश भर में बिजली कर्मचारियों ने विरोध सभा कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके लिए बनारस के बिजलिकर्मियो ने भी भिखारीपुर स्थित हनुमानजी मंदिर पर ड्यूटी के बाद विरोध सभा कर और जोरदार नारे लगाते हुए बिजली के निजीकरण का विरोध किया ।