मुरैना नगर: श्यामविहार कॉलोनी से हत्या के प्रयास का ₹3000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, 10 दिन से था फरार
मुरैना कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 10 दिन से फरार चल रहे तीन हजार रुपये के इनामी आरोपी गंगाराम गुर्जर को आज श्यामविहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।आरोपी पर पुरानी रंजिश में फायरिंग और मारपीट का आरोप है।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया,जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार है।