लोनी: चिरोड़ी गांव में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
Loni, Ghaziabad | Apr 11, 2024 चिरोड़ी गांव में लोकेश कुमार परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी कोमल का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी लोन सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मौत के पीछे के कारण का पता किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई होगी।