लोनी: अशोक विहार कॉलोनी के सामने अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मारी, दो महिलाओं की मौत और दो लोग घायल
मंगलवार को अशोक विहार के सामने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना में आटो चालक मोहम्मद अजीज और एक युवती घायल हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।