लोनी: दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बलराम नगर कॉलोनी के सामने सड़क पर से प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण
एसडीएम निखिल चक्रवर्ती ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर सड़क किनारे अतिक्रमण हो रहा था। शिकायत मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क से अतिक्रमण हटाया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को दुकान का सामान बाहर रखने के लिए मना किया गया है। इसके बावजूद भी सामान रख रहे हैं। प्रशासन आगे भी यह कार्रवाई करेगी।