लोनी: अशोक विहार कॉलोनी से पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया। कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस ने एक तमंचा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा था। फरार चल रहे शोएब उर्फ आबिद निवासी रूप नगर कॉलोनी को पुलिस ने अशोक विहार कॉलोनी से गिरफ्तार किया। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फैक्ट्री पर जब छापा पड़ा था तो आरोपी फरार हो गया था। पुलिस तभी से शोएब उर्फ आबिद की तलाश कर रही थी।