लोनी: ट्रॉनिका सिटी में ₹6 लाख की लूट की घटना में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने ट्रॉनिका सिटी से लोगों की मदद से गिरफ्तार किया
Loni, Ghaziabad | Apr 10, 2024 एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बुधवार को हुए गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि दिल्ली निवासी आशीष ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। 2 साथियों ने बाइक पर आकर चाकू दिखाकर 6 लख रुपए से भरा बैग लूट लिया था। लोगों ने मौके से पकड़ कर आरोपियों को पुलिस के हवाले किया था। आशीष को अपने ससुर के पैसे देने थे, उससे बचने के लिए यह उसने लूट की योजना बनाई थी।