लोनी: अंकुर विहार इलाके से पुलिस ने महिला समेत तीन चोरों को किया गिरफ्तार, कब्जे से पुलिस ने करीब 5 लाख के जेवरात किए बरामद
Loni, Ghaziabad | Apr 10, 2024 acp अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि dlf अंकुर विहार इलाके में 2 घर का ताला तोड़कर चोरों ने जेवरात और कीमती सामान चोरी किए। दोनों मामलों में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास के cctv कैमरे में चोर कैद हुए थे। पुलिस ने चोरी की घटना का अंजाम देने वाले दंपति अश्वनी उर्फ गोलू, उसकी पत्नी काजल और साथी जफर उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया