सिवनी मालवा: सिवनी मालवा पुलिस ने चाकू-हथियार से दहशत फैलाने, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने वाले 4 आरोपी किए गिरफ्तार
सिवनी मालवा पुलिस ने चाकू-हथियार दिखाकर दहशत फैलाने व उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में सिवनी मालवा पुलिस ने रविवार शाम लगभग 5 बजे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है थाना प्रभारी नवीन पाण्डेय ने बताया कि बीते 24 सितंबर को शौर्य मिश्रा नामक फरियादी ने चाकू से घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू हुई।