डलहौज़ी: बनीखेत-कंडा सड़क की मरम्मत का काम शुरू, 32 लाख का खर्च
लोक निर्माण विभाग ने बनीखेत से कंडा गांव को जोड़ने वाली खराब सड़क की मरम्मत के लिए 32 लाख रुपये की मंजूरी दी है। गड्ढों को भरने और टूटे टारिंग की मरम्मत का काम शुरू हो चुका है। यह सड़क रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, विद्यार्थी और कर्मचारी इस्तेमाल करते हैं।