शिवपुरी नगर: सिस्टम से भिड़ा भृत्य: शिवपुरी जिला प्रशासन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे दिनेश बाथम, ट्रांसफर-अटैचमेंट को बताया अवैधानिक
शिवपुरी जिले के सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग में पदस्थ एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने प्रशासन पर विभागीय नियमों को ताक पर रखकर स्थानांतरण और संबद्धीकरण (Attachment) करने का आरोप लगाया है। पीड़ित कर्मचारी का आज गुरुवार की दोपहर ढाई बजे मीडिया से कहना है कि विभाग के स्पष्ट आदेशों के बावजूद उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।