श्री गंगानगर: सेतिया फॉर्म में आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने किया मर्ग दर्ज
Shree Ganganagar, Ganganagar | Oct 4, 2026
श्रीगंगानगर के सेतिया फॉर्म में आग से झूलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है कोतवाली थाना प्रभारी ने रविवार को रात 8:00 बजे जानकारी देते हुए राजेंद्र कुमार ने थाने में हाजिर होकर कहा कि कुछ दिन पूर्व उसका भाई सुनील बाइक में पेट्रोल डाल रहा था इस दौरान आग लग गई जिससे भाई बुरी तरह झुलस गया।