हज़ारीबाग: अन्नादा चौक के पास बैंक से पैसा लेकर निकले व्यक्ति से उचक्के करीब ₹2.5 लाख छीनकर हुए फरार
सदर थाना क्षेत्र के अन्नादा चौक के समीप से उच्चके 2 लाख 47 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। इस संबंध में भुक्तभोगी पेलावल निवासी मो रिजवान पिता अब्दुल गफ्फार में सदर थाना में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। आवेदन के अनुसार बुधवार को रिजवान डिस्ट्रिक्ट मोड़ चौक स्थित बैंक आफ इंडिया से करीब ढाई लाख रूपए निकाला।