नाहन: 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक जिला में मनाया जाएगा राष्ट्रीय पोषण माह 2026
Nahan, Sirmaur | Sep 10, 2026 सिरमौर जिले में 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक पोषण माह मनाया जाएगा। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों और महिलाओं के पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नियमित वजन-ऊंचाई माप, आहार में विविधता, प्रोटीन की महत्ता और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ साझा किए जाएंगे। आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिक्षा और स्तनपान के फायदे भी बताए जाएंगे। सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए सभी विभाग सक्रिय हैं।