पटना ग्रामीण: पटना रेल पुलिस ने पंजाब मेल से एक नकली टीटीई को 18 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार, रेल एसपी ने दी जानकारी
पटना रेल पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत अपराध नियंत्रण केंद्र प्रभारी गनौरी दास के नेतृत्व में छापेमारी कर यात्रियों के शिकायत पर 3006 डाउन पंजाब मेल ट्रेन से UP निवासी एक नकली TTE को धर दबोचा तथा पकड़े गए नकली रजनीकांत यादव के पास से 18 लीटर अंग्रेजी शराब और दो मोबाईल के साथ एक टैब बरामद किया है उपरोक्त घटना की जानकारी पटना जं. पर रेल SP ने दोपहर 2 बजे दी है।