पटना ग्रामीण: पटना: SC/ST एक्ट उल्लंघन में 3 अभियुक्त 1 देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
पटना के दुल्हिनबाजार थाना में दर्ज SC/ST एक्ट मामले एवं आर्म्स एक्ट के उल्लंघन की घटना में संलिप्त अभियुक्त के घर पर छापेमारी के क्रम में पुलिस ने कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सन्नी कुमार को 01 देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया एवं घटना में संलिप्त अन्य 02 प्राथमिकी अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी मंगलवार की दोपहर 3 बजे पटना पश्चिमी SP ने दी है।