पटना ग्रामीण: कुम्हरार: बिहार नेत्रहीन परिषद स्कूल में 12 साल की दिव्यांग छात्रा से बलात्कार, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
पटना में 12 साल की दिव्यांग छात्रा के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। कुम्हरार स्थित बिहार नेत्रहीन परिषद स्कूल में पीड़िता पढ़ती थी। छुट्टी में जब छात्रा अपने घर गई तो वहां से आने के लिए रेडी नहीं हो रही थी। परिजनों ने जब पूछा तो छात्रा ने मामले की जानकारी दी। वहीं बलात्कार का आरोप स्कूल के ही क्लर्क पर लगा है।