पटना ग्रामीण: पटना के अधिवेशन भवन में जीएसटी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
मंगलवार को दोपहर 2 बजे राजधानी पटना के अधिवेशन भवन में जीएसटी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां GST के वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने "GST" पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित कर संबोधित किया।