बदलापुर: 3 नवंबर को बदलापुर महोत्सव में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर का होगा आगमन
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर स्थित सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में 1 नवंबर से तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव में स्थानीय एवं बाहरी कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। कार्यक्रम मे मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर का आगमन रहेगा, जो 3 नवंबर की शाम भजन संध्या में प्रस्तुति देंगी।