अजीतमल: पानी भरे गड्ढे से निकलकर खेत में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, ग्रामीणों ने पकड़ा, ततारपुर कला में मचा हड़कंप
ततारपुर कला गांव में शुक्रवार को पानी भरे गड्ढे से निकलकर एक मगरमच्छ का बच्चा खेतों तक पहुंच गया। खेत में मगरमच्छ के बच्चे को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सावधानी और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया और बोरे में सुरक्षित बंद कर दिया। बाद में उसे नदी में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक करीब तीन सप्ताह पहले गांव में घरों के आसपास पा