बालोद: स्वतंत्रता दिवस पर बालोद में शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी; सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
Balod, Balod | Aug 15, 2026 जिला मुख्यालय बालोद में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति के माहौल में भव्य एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेंद्र यादव ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया।