कर्वी: चित्रकूट में पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई, 1.71 लाख बच्चों को खुराक पिलाने का रखा गया लक्ष्य
चित्रकूट में 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रचार हेतु गुरुवार दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली रवाना की। विभिन्न विभागों के अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। अभियान में 1.71 लाख बच्चों को पोलियो खुराक दी जाएगी।