ऊन: शामली जिले के गढ़ीपुख्ता कस्बे में पुलिस ने साइबर फ्रॉड के प्रति चलाया जन जागरूकता अभियान, लोगों को दी जानकारी
बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि गढ़ीपुख्ता में पुलिस की साइबर टीम ने विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को ओटीपी, लिंक व सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले फ्रॉड की जानकारी दी गई और पासवर्ड व एकाउंट को सुरक्षित रखने के संबंध में भी बताया गया। नागरिकों को साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी।