कोंडागांव: जरेबेंदरी डेंगीजंगल में पेड़ से लटका मिला 46 वर्षीय ग्रामीण का शव, आत्महत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी
कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरेबेन्दरी डेंगीजंगल में एक 46 वर्षीय ग्रामीण का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुंजू राम कोर्राम (46 वर्ष), पिता लुला राम कोर्राम, निवासी जरेबेदरी पटेलपारा के रूप में हुई है।